BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रोहित शर्मा बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली खुद छोड़ेंगे कमान

 रोहित शर्मा बनेंगे टीम इंडिया के कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली खुद छोड़ेंगे कमान
Share

नई दिल्ली. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 और वनडे टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं. उनकी जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टीम की कमान दी जा सकती है. विराट अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह बड़ा कदम उठा सकते हैं. 32 साल के कोहली टीम इंडिया के सफल कप्तानों में से एक हैं. विराट कोहली ने इस मुद्दे पर रोहित और टीम मैनेजमेंट से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लंबी बात की है. टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में होने हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, विराट कोहली पिता बनने के बाद बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए यह कदम उठा सकते हैं. सूत्र ने कहा, ‘विराट इसकी खुद घोषणा करेंगे. उनका मानना है कि उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने और दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनने के लिए वापस जाने की जरूरत है.’ रोहित शर्मा अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का खिताब दिला चुके हैं. दूसरी ओर कोहली ने बतौर कप्तान अब तक एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है. इसके अलावा वे आईपीएल का खिताब भी नहीं जीत सके हैं.

अगले महीने से होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूर्व कप्तान एमएस धोनी को अहम जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें टीम का मेंटॉर बनाया गया है. कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उतरी. लेकिन एक भी खिताब नहीं जीत सकी. ऐसे में उन्हें मदद करने के लिए धोनी को टीम के साथ जोड़ा गया है.

8 साल से ट्रॉफी का इंतजार
टीम इंडिया को 8 साल से आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार है. टीम ने अंतिम बार 2013 में एमएस धोनी की ही कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी. धोनी ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्राॅफी तीनों के खिताब दिलाए हैं. इतना ही नहीं वे चेन्नई सुपर किंग्स को तीन बार आईपीएल का टाइटल भी दिला चुके हैं.

तीन साल में तीन वर्ल्ड कप
अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के अलावा अगले 2 साल भी वर्ल्ड कप होने हैं. 2022 में टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने हैं. इसके बाद 2023 में भारत में वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले होने हैं. ऐसे में रोहित शर्मा को टीम के साथ पूरी तरह तैयार होने का समय मिल जाएगा. इस कारण रोहित को जल्द कप्तान बनाने की कवायद चल रही है.

Share

Leave a Reply