नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हवाईअड्डे पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, 1 की मौत, जाने पूरी खबर

हवाईअड्डे पर निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ढही, 1 की मौत, जाने पूरी खबर
Share

भुवनेश्वर । ओडिशा के भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक निमार्णाधीन इमारत की छत गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। टर्मिनल 1 के साथ टर्मिनल 2 को जोडऩे वाली निमार्णाधीन इमारत शुक्रवार रात ढह गई।

पढ़ें : जिला अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले खाने में मिली फिनायल की गोलियां, अस्पताल में मचा हडकंप

पुलिस के अनुसार, ढही छत के नीचे फंसने से व्यक्ति की मौत हो गई।
पीडि़त की पहचान हवाईअड्डे पर निर्माण कार्य में लगे एक ट्रक के हेल्पर अन्तयार्मी गुरु के रूप में की गई है। घायल व्यक्ति को यहां के कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
दमकलकर्मी, ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ओडीआरएएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) बचाव अभियान चलाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।बचाव अभियान के कर्मियों के सहयोग से एक शव को बरामद किया है, जो कंक्रीट के नीचे फंसा हुआ था।
निर्माण फर्म के अधिकारी ने दावा किया कि सभी सुरक्षा उपाय किए गए थे।
हवाईअड्डे पर निर्माण कार्य करने वाली फर्म दिलिप कंस्ट्रक्शंस के एक अधिकारी ने कहा, सभी कर्मचारी छत से नीचे उतर गए थे और दिन का काम खत्म हो गया था। मजदूरों के लौटते समय यह हादसा हुआ।
 

Share

Leave a Reply