BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धान खरीदी की समीक्षा के दौरान आरपी मंडल ने दिए निर्देश

धान खरीदी की समीक्षा के दौरान आरपी मंडल ने दिए निर्देश
Share

त्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव आरपी मंडल ने आज धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को धान के अवैध परिवहन रोकने के लिए सीमावर्ती इलाकों  में चेक पोस्ट बनाकर कड़ी निगरानी रखने के साथ अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

मुख्य सचिव आर.पी. मंडल आज राजधानी रायपुर के सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह में प्रदेश के समस्त संभागायुक्त, कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की समीक्षा कर रहे है। 
श्री मंडल ने बैठक में धान खरीदी पर अधिकारियों से कहा कि कोचियो और बिचोलियों के खिलाफ  लगातार करवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है जो 2500 प्रति क्विंटल  में धान की खरीदी कर रहा है। इसके फायदा राज्य के किसानों को ही मिले यह ध्यान रखा जाए। श्री मंडल ने यह भी कहा कि धान खरीदी शुरू होने के साथ ही रोज खरीदी केन्द्रों का सत्यापन किया जाए। धान खरीदी की प्रक्रिया पारदर्शी  और प्रभावी हो। 
श्री मंडल ने बैठक में लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत प्रकरण निराकरण की भी समीक्षा की। उन्होंने संभागीय आयुक्त को निरंतर मॉनिटरिंग के निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने कलेक्टरों से कहा कि आबादी एवं नजूल भूमि के पट्टो को फ्री होल्ड कराएं। इससे हितग्राहियों को भू स्वामी का हक मिलेगा तथा वे भूमि का हस्तांतरण आसानी से कर  सकेंगे। उन्होंने कहा कि इससे विकास बढ़ेगा और राज्य शासन का राजस्व भी बढ़ेगा।
 

Share

Leave a Reply