BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

चलती ट्रेन में युवक को TikTok वीडियो बनाते हुए आरपीएफ ने किया गिरफ्तार

चलती ट्रेन में युवक को TikTok वीडियो बनाते हुए आरपीएफ ने किया गिरफ्तार
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक युवक को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक महंगा पड़ गया. दरअसल युवक टिक टॉक बनाने के दौरान चलती ट्रेन  के दरवाजे पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था. इस कदम को असुरक्षित मानते हुए आरपीएफ़ ने युवक के खिलाफ रेलवे अधिनियम  के अंतर्गत कार्रवाई की है. फिलहाल पुलिस ने युवक हिरासत में ले लिया है।


दरअसल एक युवक को कोरबा रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा है।युवक ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर हैंडल से लटक रहा था और बार-बार इस तरह करते हुए वीडियो भी बना रहा था. बताया जा रहा है कि 23 बर्षीय रायपुर निवासी नरेंद्र कुमार साहू अपने दोस्त के साथ कोरबा आ रहा था. सफ र के दौरान नरेंद्र ट्रेन के दरवाजे पर लटक कर स्टंट कर रहा था और अपने दोस्त से टिक टॉक के लिए वीडियो बनवा रहा था।
 
वहीं इस ट्रेन में सुबह निरीक्षण के लिए निकले  आरपीएफ पोस्ट प्रभारी वीरेंद्र कुमार भी मौजूद थे, जिन्होंने एक स्लीपर कोच में इस युवक को इस तरह ख़तरनाक स्टंट करते देखा और  युवक के द्वारा ट्रेन के गेट स्टंट करने की हरकत को कैमरे में कैद कर लिया. वीरेंद्र कुमार ने युवक को रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत मे ले लिया. पुलिस के मुताबिक युवक कोरबा के पावर प्लांट में काम करता है और वह रायपुर से अपने घर कोरबा आ रहा था. युवक के खिलाफ रेल अधिनियम की धारा 156 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि युवक के इस हरकत से उसकी जान भी जा सकती थी।

Share

Leave a Reply