राजधानी में ऑनलाइन दोपहिया वाहन बिक्री के नाम पर 88999 रूपये की ठगी, जाने क्या है पूरा मामला
रायपुर | आनलाईन दोपहिया वाहन की बिक्री करने के नाम पर 88999 रूपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की रिपोर्ट राखी थाना में दर्ज कराई गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कुबेर भारती निवासी ग्राम खंडवा राखी ने आरोपी मोबाईल धारक द्वारा ओएलएक्स में अपनी स्कूटी बिक्री करने के लिए विज्ञापन दिया था, जिसे देखने के बाद प्रार्थी ने उक्त मोबाईल धारक को संपर्क कर जब स्कूटी खरीदने के संबंध में बातचीत की तो आरोपी मोबाइल धारक ने प्रार्थी से कई बार राशि पेटीएम करने कहा गया। प्रार्थी भी आरोपी के झांसे में आ गया और उसके कहने पर करीब 88999 रूपये पेटीएम कर दिए। रूपये लेने के बाद आरोपी ने प्रार्थी को स्कूटी नहीं देकर उसके साथ धोखाधड़ी की। मामले में पुलिस ने आरोपी मोबाईल धारक के खिलाफ 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है।







.jpeg)
.jpg)











