BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रविशंकर विश्वविद्यालय में हंगामा, परीक्षा केंद्र के बाहर इस वजह से मचा बवाल, पेपर हुआ रद्द, जानिए पूरा मामला..!!

रविशंकर विश्वविद्यालय में हंगामा, परीक्षा केंद्र के बाहर इस वजह से मचा बवाल, पेपर हुआ रद्द, जानिए पूरा मामला..!!
Share

 रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी में बीएएलएलबी की परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई है। आपको बता दें कि बीएएलएलबी सेकंड ईयर की परीक्षा में गलत प्रश्नपत्र दे दिया गया। BA LLB की परीक्षा में दूसरा प्रश्नपत्र बांटे जाने से नाराज छात्र सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा मचा रहे हैं। 

छात्रों के अनुसार, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की BA LLB की परीक्षा में आज पोलिटिकल साइंस थर्ड पेपर था, जिसके स्थान पर फोर्थ पेपर का प्रश्न पत्र बांट दिया गया। दूसरे प्रश्न पत्र दिए जाने से नाराज छात्रों ने इस पर परीक्षा केंद्र के बाहर मचाना शुरू कर दिया। अपनी गड़बड़ी को दबाने के लिए विश्वविद्यालय दूसरे दिन परीक्षा आयोजित करने बाबत पत्र मांग रहा है, जिसे देने से छात्र इंकार कर रहे हैं। 

पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय में गड़बड़ी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले विद्यार्थियों ने उत्तर पुस्तिका गायब होने पर और उसके बाद उत्तर पुस्तिका को गलत तरीके से जांचने पर प्रदर्शन हुआ है। और अब अब परीक्षा में गलत प्रश्न पत्र बांटने का मामला सामने आया है। छात्र इंतजार कर रहे हैं कि इस मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रबंधन क्या रूख अपनाता है।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल ने कहा है कि पहली बार ऐसी गड़बड़ी हुई है, जो एक गंभीर लापरवाही है। सिलेबस में इस नाम के और भी प्रश्नपत्र भी होते हैं, इसलिए ये घटना हुई। इसका परीक्षण कराया जाएगा और कार्यवाई भी की जाएगी। आज का पेपर निरस्त किया गया है, जो 10 जुलाई के बाद ही होगा। साथ ही बीए एलएलबी के जो प्रश्नपत्र आज बंटे उसे भी कैंसिल कर परीक्षा की नई तारीखें जारी की जाएंगी। 

 

Share

Leave a Reply