बुर्का पर बवालः 4 छात्रों ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर किया डांस, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग, जानिए क्या है पूरा मामला…
Trending News: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने बुर्का पहनकर आइटम सॉन्ग पर डांस किया. जिसका वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर जमकर इसका विरोध किया गया. हालांकि, इसके बाद चारों स्टूडेंट्स को कॉलेज प्रबंधन ने निलंबित कर दिया है. कॉलेज की ओर से कहा गया है कि स्टूडेंट्स कार्यक्रम खत्म होने के बाद स्टेज पर चढ़कर डांस करने लगे थे.
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक (Karnataka) के मंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस दौरान स्टेज पर बुर्का पहनकर छात्र-छात्राओं ने डांस किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अधिकारियों ने कहा कि, शहर के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज में एक प्रोग्राम आयोजित किया गया था. इसमें कुछ छात्रों ने बुर्का पहनकर स्टेज पर आकर फिल्मी गाने पर डांस किया. इसका वीडियो वायरल हो गया था. वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इस डांस को आपत्तिजनक बताया है.
इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने मामले की जांच करवाकर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की. इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य रियो डिसूजा ने कहा कि प्रबंधन ने मुस्लिम समुदाय के चारों छात्रों को निलंबित कर दिया है.
कॉलेज ने बयान जारी कर कहा है कि, कॉलेज में आधिकारिक कार्यक्रम समाप्त होने के बाद छात्रों ने डांस किया था. इसका वीडियो वायरल हुआ है. परिसर के अंदर ऐसे किसी भी डांस का समर्थन नहीं किया जा सकता, जो विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव के खिलाफ हो.
ये भी पढ़े
-
नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता
28-Aug-2026 8:14:21 pm -
एशियन गेम्स 2026 में भारत-पाक मुकाबले का इंतजार बढ़ा, सिर्फ सेमीफाइनल या फाइनल में होगी भिड़ंत
24-Jul-2026 10:13:50 pm -
‘आवारापन 2’ का नया गाना ‘पिया घर आया’ रिलीज, इमरान हाशमी की जोड़ी ने फिर जीता दिल
23-Aug-2026 7:29:37 pm -
विशेष लेख : धमतरी मॉडल बना देश के लिए प्रेरणा
23-Jul-2026 11:20:38 am -
Breast Cancer Alert: महिलाएं सावधान! देर रात जागने की आदत बन रही बड़ा खतरा, ज़रा सी अनदेखी...
31-Jan-2026 9:26:23 am





















