BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Rupee slips again: रुपया फिर टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर पर

Rupee slips again: रुपया फिर टूटा, अब तक के सबसे निचले स्तर पर
Share

 बिजनेस डेस्कः अमेरिका मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को नौ पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.41 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कीमती धातुओं की वैश्विक कीमतों में उछाल के बीच आयातकों द्वारा डॉलर की आक्रामक खरीद से भी रुपए पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.43 पर खुला। फिर लुढ़कता हुआ रिकॉर्ड निचले स्तर 90.56 प्रति डॉलर पर आ गया। अंत में यह 90.41 पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से नौ पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को 38 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 90.32 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मीराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच रुपए में गिरावट का अनुमान है। हालांकि, वैश्विक बाजार में सकारात्मक रुझान और कच्चे तेल की गिरती कीमतें रुपए को सहारा दे सकती हैं। डॉलर के कमजोर होने और केंद्रीय बैंक के किसी भी हस्तक्षेप से भी रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।''

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.41 पर रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 449.53 अंक की बढ़त के साथ 85,267.66 अंक पर जबकि निफ्टी 148.40 अंक चढ़कर 26,046.95 अंक पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61.27 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,020.94 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।


Share

Leave a Reply