BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

यूक्रेन में रूस ने उड़ा दी गैस पाइपलाइन, चारों ओर फैली जहरीली हवा, लोगों का सांस लेना हुआ दूभर

यूक्रेन में रूस ने उड़ा दी गैस पाइपलाइन, चारों ओर फैली जहरीली हवा, लोगों का सांस लेना हुआ दूभर
Share

कीव , यूक्रेन के आंतरिक इलाकों में रूस की सेना प्रवेश कर गई है और तबाही मचा रही है। रूस की सेना ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस की पाइपलाइन उड़ा दी। इससे चारों तरफ धुआं फैल गया और कहा जा रहा है कि आस-पास के वातावरण में जहरीली हवा फैल गई। इस वजह से खारकीव में धुएं के कारण अब सांस लेना भी दूभर होता जा रहा है।
वहीं जर्मनी और फ्रांस ने यूक्रेन की मदद का आश्वासन दिया है। जानकारी के मुताबिक रूस की सेना कीव से मात्र चार किलोमीटर की दूरी पर एक नदी के किनारे रुकी है। वहीं यूक्रेन के सैनिकों ने शहर के किनारे-किनारे घेराबंदी कर रखी है।
बमबारी में मारे जा रहे लोग
रूस की सेना यूक्रेन के कई इलाकों में बमबारी कर रही है। ऐसे में न केवल यूक्रेन के लोगों की जान जा रही है बल्कि दूसरे देशों के भी कई नागरिक बमबारी का शिकार हो रहे हैं। इस युद्ध में ग्रीस के 10 लोग मार दिए गए। ग्रीस ने रूस के राजदूत को इस मामले में तलब किया है।
यूक्रेन का दावा, रूस की सेना को पहुंचाया बड़ा नुकसान
एक तरफ रूस आक्रमण कर रहा है तो दूसरी तरफ यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने 3500 रूसी सैनिकों, 14 विमानों औऱ 8 हेलिकॉप्टरों को ढेर कर दिया है। यूक्रेन ने विमान गिराने की तस्वीरें भी जारी की हैं। रात में यूक्रेन और रूस के बीच का युद्ध और भी भीषण हो गया था।
कीव में कुछ जगहों पर गोलीबारी हुई। इस युद्ध में यूक्रेन में पुलों और इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। यूक्रेन में बहुत सारे आम नागरिक भी रूसी सेना के खिलाफ कमर कस चुके हैं। उनका कहना है कि रूस की सेना बेकसूर लोगों पर वार कर रही है। वहीं रूस का दावा है कि वह केवल सैन्य ठिकानों को ही निशाना बना रहे हैं। यूक्रेन से लोग अपना घर बार छोड़कर दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। यूक्रेन से लगभग 1 लाख 20 हजार लोग पोलैंड, मोल्दोवा और अन्य पड़ोसी देश जा चुके हैं।

 


Share

Leave a Reply