रशियन लड़कियों ने पंजाबी गाने पर किया जबरदस्त भांगड़ा, लोग बोले- सुपर से ऊपर | देखें Viral Video
रशियन लड़कियां अगर पंजाबी गाने पर सज-धजकर भांगड़ा करें तो ऐसा वीडियो वायरल होना पक्का है. इस वीडियो को देखकर लोग जबरदस्त कमेंट्स भी दे रहे हैं.
वायरल वीडियो मजेदार है. इसमें रशियन लड़कियां भारतीय परंपरागत परिधान में दिख रही हैं. वहीं बैकग्राउंड में ‘मुंडया तू बचके रही’ गाना चल रहा है.
इस गाने पर रशियन गर्ल्स मस्त होकर डांस कर रही हैं. सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि लड़कियों की मस्ती, उनके एक्सप्रेशंस भी काफी जबरदस्त हैं.
साथ में लड़के भी कुर्ता-पजामा पहने डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में चार लड़के और चार लड़कियों का ग्रुप डांस करता दिख रहा है.
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर IPS Rupin Sharma ने शेयर किया है. शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया,
#Russians and #Bhangra beats.
देखें वीडियो-
#Russians and #Bhangra beats. pic.twitter.com/fb4lqFgPSn
— Rupin Sharma IPS (@rupin1992) July 6, 2021







.jpeg)












