BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रूस-यूक्रेन युद्ध : एक और भारतीय छात्र हुआ युद्ध का शिकार, गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती…

रूस-यूक्रेन युद्ध : एक और भारतीय छात्र हुआ युद्ध का शिकार, गंभीर हालत में कीव के अस्पताल में भर्ती…
Share

नई दिल्ली : रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग में एक और भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर है। बताया जा रहा है कि, छात्र कीव के अस्पताल में भर्ती है, जहां गंभीर हालत के बीच वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने की खबर मिली है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि, हम कम से कम नुकसान में अधिक से अधिक भारतीयों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। दरअसल, यूक्रेन संकट के बीच अब तक दो भारतीय छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

यूक्रेन ने भारतीय छात्रों को बनाया बंधक : रूस
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने जंग के बीच बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने करीब तीन हजार भारतीय छात्रों को बंधक बनाया है। हम भारतीय छात्रों को बाहर निकालने में पूरी मदद करेंगे। रूसी सेना की ओर से रिहायशी इलाकों में हमला नहीं किया जा रहा है। यूक्रेन ने इन इलाकों में सैनिक और टैंक तैनात किए हैं। कोई फासिस्ट ही ऐसा कर सकता है। पुतिन ने कहा कि यूक्रेनी सेना विदेशियों को जाने नहीं दे रही है। रूसी सैनिकों ने बंधकों को रिहा कराया है।

पोलैंड, रोमानिया और हंगरी के रास्ते कराया जा रहा एयरलिफ्ट
यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ते हालातों के बीच भारतीय दूतावास की ओर से पहले ही कीव छोड़ने की अपील की जा चुकी है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को निकालने के लिए पोलैंड, रोमानिया, हंगरी के रास्ते उन्हें भारत वापस लाया जा रहा है। भारत सरकार की ओर से इसके लिए ऑपरेशन गंगा के तहत केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण रिजिजू व जनरल वीके सिंह को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा गया है। 


Share

Leave a Reply