रूस-यूक्रेन युद्ध : देश में बढ़ गए खाने-पीने के सामानों के दाम, इतनी फीसदी हुई महंगाई.....
नई दिल्ली : रूस और यूक्रेन के बीच लगातार युद्ध जारी है .आज युद्ध का वां 19 वा दिन है .लेकिन फिर भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रूस लगातार युक्रैन पर हमला करते जा रहा है। विश्व के कई देशों के साथ भारत में भी इस युद्ध का असर दिख रहा है। दरअसल सरकार की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों में जानकारी दी गई है कि देश में महंगाई दर में फरवरी के बढ़कर 13.11 फीसदी हो गया है। वहीं इन आंकड़ों के मुताबिक खाने-पीने के सामान की कीमतों में उछाल से थोक महंगाई दर में यह इजाफा देखने को मिला है। आंकड़ों पर नजर डाले तो जनवरी में थोक महंगाई दर 12.96 फीसदी पर रही थी। उससे पहले दिसंबर, 2021 में यह 13.56 फीसदी पर रही थी।
जनवरी की तुलना में फरवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई घटकर 8.19 फीसदी पर रही। जबकि जनवरी में फूड आर्टिकल्स की महंगाई 10.33 फीसदी पर रही थी। सब्जियों की थोक महंगाई जनवरी के 38.45 फीसदी से घटकर फरवरी में 26.93 फीसदी पर आ गई। फरवरी में प्याज की थोक कीमत में 26.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।
वहीं, आलू के भाव में 14.78 फीसदी का उछाल देखने को मिला। अंडा, मीट और मछली की कीमत में 8.14 फीसदी का उछाल देखने को मिला जबकि गेहूं की कीमत में 11.03 फीसदी का उछाल देखने को मिला। रूस-यूक्रेन वार से पूरी दुनिया में गेहूं की कीमतों में उछाल देखने को मिला है।







.jpeg)












