नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी बमबारी से भारतीय छात्र की हुई मौत...

रूस-यूक्रेन युद्ध : रूसी बमबारी से भारतीय छात्र की हुई मौत...
Share

नई दिल्ली/कीव : यूक्रेन में रूसी हमले अब तेज हो गए हैं। इस बीच खारकीव में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। बताया गया है कि उसकी जान रूसी बमबारी की वजह से गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने दी है। मंगलवार को रूसी हमले में मारे गए भारतीय छात्र का नाम नवीन है। वह कर्नाटक का रहने वाला था।


अरिंदम बागची ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बड़ा दुख है कि खारकीव में जो हवाई हमले हो रहे हैं, उसमें एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है। फिलहाल मंत्रालय छात्र के परिवार के साथ संपर्क में है। परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।


दूतावास ने कहा था- जल्द से जल्द कीव छोड़ दें :

यूक्रेन की राजधानी कीव में बिगड़ती स्थिति के बीच आज ही भारतीय दूतावास ने सख्त एडवाइजरी जारी की थी। इसमें कहा गया था कि सभी भारतीय नागरिक और छात्र कीव को जल्द से जल्द छोड़ दें। एडवाइजरी में लिखा था कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले उसे तुरंत पकड़कर वे निकल लें। इसमें ट्रेन, बस आदि से ट्रैवल करने की सलाह दी गई थी।


बता दें कि यूक्रेन में करीब 20 हजार भारतीय लोग मौजूद थे, जिनमें से ज्यादातर वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए थे। इनमें से चार हजार से ज्यादा लोग वापस भारत आ चुके हैं, बाकियों को निकाला जा रहा है। मोदी सरकार ने इसके लिए ऑपरेशन गंगा की शुरुआत की है। बता दें कि ऑपरेशन गंगा की आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट (हंगरी) से दिल्ली के लिए मंगलवार को ही रवाना हुई है। इससे पहले आज यूक्रेन से एक फ्लाइट 182 भारतीय छात्र को लेकर छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थी।


भारतीयों को फिलहाल यूक्रेन के पड़ोसी देशों की मदद से उनकी सीमओं के रास्ते निकाला जा रहा है। सोमवार को मोदी सरकार ने इस काम को और तेजी से करने के लिए चार मंत्रियों को जिम्मेदारी दी थी। इसमें किरेन रिजिजू स्लोवाकिया जा रहे हैं। इसके अलावा वीके सिंह पोलैंड जाएंगे। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोलदोवा जाएंगे। इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी हंगरी रवाना होंगे।


यूक्रेन भेजे जा सकते हैं वायुसेना के विमान :

सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन गंगा के तहत भारतीय नागरिकों को निकालने का काम और तेजी से होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय वायु सेना को भी इस ऑपरेशन से जुड़ने के लिए कहा है। वायु सेना के हवाई जहाजों के जुड़ने से भारतीयों के लौटने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी, और उनकी संख्या में भी वृद्धि होगी। साथ ही साथ, भारत से भेजी जा रही राहत सामग्री भी और तेजी से पहुंचेगी। भारतीय वायु सेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।
 


Share

Leave a Reply