BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

दुखद खबर: लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ के इस फेमस किरदार का हुआ निधन

दुखद खबर: लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ के इस फेमस किरदार का हुआ निधन
Share

लोकप्रिय धारावाहिक ‘रामायण’ में महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले एक्टर चंद्रकांत पंड्या का निधन हो गया. चंद्रकांत ने रामानंद सागर के ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम के मित्र निषाद राज की भूमिका निभाई थी. चंद्रकांत के निधन की सूचना सीता माता का रोल निभाने वाली फेमस एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर दी है. निधन की खबर ने एक बार फिर ‘रामायण’ से जुड़े सभी एक्टर्स के साथ-साथ दर्शकों को भी दुखी कर दिया है.

रामायण में रावण का महत्वपूर्ण किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन को कुछ ही समय हुआ कि एक और कैरेक्टर के निधन की खबर सामने आ गई. दीपिका चिखलिया में इंस्टाग्राम पर निषाद राज की भूमिका वाली फोटो शेयर कर बताया है कि चंद्रकांत पंड्या नहीं रहें.

बता दें कि गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी गांव के रहने वाले चंद्रकांत पंड्या का जन्म एक 1 जनवरी 1946 में एक बिजनेस फैमिली में हुआ था. चंद्रकांत के पिता एक बिजनेसमैन थे, जो गुजरात से आकर मुंबई में बस गए थे. चंद्रकांत का बचपन और एजुकेशन मायानगरी में ही हुई. इन्हें घरवाले प्यार से बबला बुलाते थे. चंद्रकांत और बॉलीवुड के लीजेंड एक्टर अमजद खान के बीच काफी याराना था. दोनों ने एक साथ कॉलेज में पढ़ाई की थी. बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रखने वाले चंद्रकांत की मुलाकात अरविंद त्रिवेदी से नाटक के दौरान ही हुई थी. दोनों ने कई नाटक में साथ काम किया. चंद्रकांत को सबसे पहला ब्रेक गुजराती फिल्म ‘कडू मकारनी’ में मिला था. ‘कडू मकारनी’ में काम कर पंड्या गुजराती फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर में शुमार हो गए.


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘रामायण’ के अलावा चंद्रकांत पंड्या ने 100 से अधिक हिंदी गुजराती फिल्मों और टीवी धारावाहिक में काम किया था. जिसमें ‘विक्रम बेताल’, ‘संपूर्ण महाभारत’, ‘तेजा’ और ‘होते होते प्यार हो गया’ शामिल हैं.


Share

Leave a Reply