दुखद खबर: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फेमस किरदार का हुआ निधन
मुंबई: लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका लोकप्रिय किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक का आज निधन हो गया है। नट्टू काका काफी दिनों से गले के कैंसर से पीड़ित थे। पिछले साल उनका इसी सिलसिले में ऑपरेशन भी हुआ था। मगर वो कैंसर से उबर नहीं पाए और रविवार को उनका निधन हो गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में उनका किरदार काफी लोकप्रीय था।







.jpeg)












