नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने यूक्रेन का किया सपोर्ट, पुतिन के लिये कही यहाँ बाते...

सलमान खान की गर्लफ्रेंड ने यूक्रेन का  किया सपोर्ट, पुतिन  के लिये कही यहाँ बाते...
Share

बॉलीवुड में अपना अलग पहचान बना चुके सुपरस्टार सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने यूक्रेन का सपोर्ट करते हुए रूस को तानाशाह बताया है। यूलिया वंतूर यूक्रेन के पड़ोसी देश रोमानिया की नागरिक हैं और लंबे वक्त से सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में होने के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। हालांकि सलमान खान और यूलिया वंतूर दोनों ने ही अभी तक इस रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है लेकिन दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया जा चुका है। लॉकडाउन के दौरान भी यूलिया और सलमान खान साथ में पनवेल वाले फार्महाउस पर मौजूद थे।


यूक्रेन का यूलिया ने किया सपोर्ट
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में यूलिया वंतूर ने यूक्रेन को सपोर्ट किया है। यूलिया वंतूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'पुतिन जैसा ठग, तानाशाह और वॉर क्रिमिनल रूस का प्रतिनिधित्व नहीं करता। आप रूसी लोगों को दोष ना दें।' यूलिया वंतूर ने रूस में क्लिक की गई एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक शख्स एक कागज हवा में उठाए हुए है।


पुतिन को बताया वॉर क्रिमिनल

इस कागज पर लिखा हुआ है कि मुझे माफ कर दें। मैं रूस से हूं। ये शख्स एक महिला को भावुक होकर गले लगा रहा है। बता दें कि यूक्रेन में हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। युद्ध में यूक्रेन के हारने की बात तय मानी जा रही है। रूस के लोगों को जहां जगह मिल रही ही है वहां छिपकर अपनी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने मैट्रो के अंडरग्राउंड स्टेशनों और बंद पड़े ट्रैक्स में शरण ली है।
 


Share

Leave a Reply