BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ मांगे

सलमान खान को फिर जान से मारने की धमकी, 2 करोड़ मांगे
Share

 सलमान खान पर पिछले कुछ वक्त से खतरा मंडरा रहा है. सुपरस्टार को बार-बार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. ये सिलसिला यूं तो कई सालों से चल रहा है, लेकिन कुछ महीने पहले जब सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर गोलियां चलाई गईं, तब से ये मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

इसी बीच एक बार फिर से सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई है. बीते दिन यानी मंगलवार को मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल को एक मैसेज आया, जिसमे अज्ञात शख्स ने धमकी दी और मैसेज करने वाले ने 2 करोड़ रुपये की मांग की.

एक अधिकारी ने इस मामले पर बात करते हुए बताया कि मैसेज में मैसेज करनेवाले ने यह भी कहा कि अगर उसे पैसे नही मिले तो सलमान खान को जान से मार देगा. धमकी भरा मेसेज मिलने के बाद मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, पुलिस भी तुरंत मामले की जांच में जुट गई.


Share

Leave a Reply