BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सलमान खान दिखे अब तक के सबसे स्टाइलिश अवतार "राधे" में

 सलमान खान दिखे  अब तक के सबसे स्टाइलिश अवतार "राधे" में
Share

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने आज अपनी अपकमिंग फिल्म राधे का ऐलान किया है. दबंग 3 का इंतजार कर रहे फैंस को अचानक सलमान ने इस ऐलान से सरप्राइज कर दिया. सलमान इस फिल्म में मोस्ट वांटेड भाई बनकर लौट रहे हैं.

सलमान का पहला कैरेक्टर पोस्टर भी रिलीज हुआ. इस पोस्टर में सलमान लेदर जैकेट पहने हुए हैं. उनकी कलाई में बीइंग ह्यमून वाला फेमस ब्रेसलेट है. सलमान गॉगल्स लगाए हुए हैं और उनके हाथ में पिस्तौल है. इसे देखकर ये कह सकते हैं कि इसमें सलमान खान जबरदस्त एक्शन करते दिखें.

इस फिल्म को जाने माने फिल्ममेकर प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे. इसके प्रोड्यूसर सोहेल खान हैं. सलमान खान ने आज बहुत ही खास अंदाज में राधे को इंट्रोड्यूस किया. सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर दबंग 3 का मोशन पोस्टर रिलीज किया जिसमें चुलबुल पांडे के अलग-अलग अवतार दिखे.

बाद में उसके बाद ही राधे फिल्म में सलमान झलक दिखाई. इसमें सलमान शर्टलेस भी नजऱ आए हैं. इसमें बताया गया है कि इस साल की क्रिसमस भी सलमान की होगी और अगले साल की ईद भी. सलमान खान फिल्म्स ने इसे शेयर करते हुए लिखा- हम आपके साथ क्रिसमस भी मनाएंगे और ईद भी.

सलमान खान इस साल भी क्रिसमस के मौके पर चुलबुल पांडे बनकर लौट रहे हैं. इस फिल्म की शूटिंग पुरी हो चुकी है. इसमें सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर नजऱ आएंगी.

दबंग 3 सुपरहिट दबंग फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले की दोनों ही फिल्में बेहद कामयाब रही हैं. दबंग 3 का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है और अब इसकी रिलीज से पहले सलमान और प्रभुदेवा ने आज अगली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है.


Share

Leave a Reply