BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सिद्धू मोसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी

सिद्धू मोसेवाला की हत्या के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, जान से मारने की मिली थी धमकी
Share

पंजाबी सिंगर सिद्धू मोसेवाला की हुई सरेआम हत्या के बाद मनोरंजन जगत में सनसनी फैल गई है. रविवार हुए सिद्धू मोसेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे गोल्डी बरार ने अपनी ऊपर ली है. यह देखते हुए अब हिंदी सिनेमा जगत के सुपरस्टार एक्टर सलमान खान की सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है. दरअसल लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से साल 2008 में सलमान खान को जान मारने की धमकी दी गई थी. 

सलमान की सुरक्षा का कड़ा बदोंबस्त

दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार फेमस सिंगर और रैपर सिद्धू मोसेवाला के मर्डर के बाद सलमान खान के लिए सुरक्षा बढ़ाई जा रही है. रिपोट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया है कि सिद्धू मोसेवाला की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ होने के बाद स्टार एक्टर सलमान की सेफ्टी के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. सलमान खान की प्राइवेट सिक्योरिटी टीम के साथ मुंबई पुलिस के लगभग 6 सिपाही उनकी सुरक्षा के लिए रखे जाएंगे. जिसके तहत सलमान के घर के बाहर पुलिस के सिपाही तैनात रहेंगे. ताकि राजस्थान का यह गैंग कोई भी तरीके की अनहोनी न कर सके.

सलमान खान को क्यों मिली थी जान से मारने की धमकी

दरअसल काले हिरण शिकार मामले में लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी. इसके पीछे की वजह यह है कि राजस्थान के बिश्नोई समाज में काले हिरण को पवित्र जीव के रूप में माना जाता है. यही कारण है जो लॉरेंस बिश्नोई ने कोर्ट के बाहर 2008 में एक बार कहा था कि 'हम सलमान खान को जोधपुर में ही मारेंगे. अभी तो मैंने कुछ किया नहीं है लेकिन जब हम सलमान खान को मारेंगे तब सब को पता चल ही जाएगा'. इसी वजह से मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा के लिए हाई अलर्ट मोड जारी कर दिया है.  

 


Share

Leave a Reply