सनम तेरी कसम फिल्म का बनेगा सीक्वल, हर्षवर्धन राणे ने की ऑफीशियल अनाउंसमेंट
नई दिल्ली : साल 2016 में रिलीज़ हुई फिल्म सनम तेरी कसम को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आयीं है, दरअसल इस फिल्म का सीक्वल बनने वाला है जिसकी ऑफीशियल अनाउंसमेंट कर दी गई है।
खबरों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी, लेकिन फिल्म में हर्षवर्धन राणे के अपोजिट एक्ट्रेस मावरा होकेन नहीं नजर आएगी। यानी कि दर्शकों को पर्दे पर एक नई जोड़ी देखने को मिलेगी
बता दे कि सनम तेरी कसम 6 साल पहले रिलीज हुई थी। फिल्म को ऑडियंस द्वारा बहुत प्यार मिला था। इसकी कहानी, गानें, परफॉर्मेंस हर चीज की तारीफ हुई थी। खासतौर पर इसके गाने को सुनना आज भी लोग पसंद करते हैं।
अब फिल्म के सीक्वल की भी अनाउंसमेंट हो चुकीं है। हर्षवर्धन राणे ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फिल्म की ऑफीशियल अनाउंसमेंट की। उन्होंने लिखा, 2022 में सनम तेरी कसम 2 फिल्म की तैयारी हो चुकी है और अब सितंबर महीने में शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी। फिल्म को डायरेक्टर राधिका राव और विनय सप्रू द्वारा ही डायरेक्ट किया जाएगा।







.jpeg)












