BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पति संग भैंस नहलाने गई थीं सपना चौधरी, मगर हो गया कुछ ऐसा हंसी नहीं रुकेगी | देखिए ये Video

पति संग भैंस नहलाने गई थीं सपना चौधरी, मगर हो गया कुछ ऐसा हंसी नहीं रुकेगी | देखिए ये Video
Share

बिग बॉस फेम और हरियाणवी डांसर सपना चौधरी देशभर में आज जाना पहचाना नाम हैं. अपने यूनिक डांस स्टाइल की वजह से वो लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती हैं. सपना चौधरी की पॉपुलेरिटी का अंदाजा महज इस बात से लगाया जा सकता है कि उनका डांस शो देखने के लिए लोग एक राज्य से दूसरे राज्य तक में पहुंच जाते हैं. हालांकि इस समय वो एक अन्य कारण से सुर्खियों में हैं. दरअसल डांसर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भैंस को नहलाते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और बड़ी संख्या में नेटिजन ने इसे पसंद किया है.
इसमें देखा जा सकता है कि बहुत सारी भैंस एक पोखर में आराम से नहा रही हैं और किनारे पर सपना चौधरी बैठी हैं. मगर करीब पांच मिनट के इस वीडियो में ऐसा कुछ नजर आता है कि बुरी तरह हंसी आ जाएगी. इसमें देखा जा सकता है कि किनारे पर बैठीं सपना एक भैंस को पास आने के लिए कहती हैं, मगर दूसरी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं मिलता. इसपर नाराज हरियाणवी डांसर कहती हैं कि ‘मैं भी तेरी कुछ लगती हूं. वीरा ही वीर लगता है तेरा?’ इसमें देखा जा सकता है कि भैंस फिर भी हिलती तक नहीं है. वीडियो ये दृश्य देखना खूब मजेदार लगता है.
चंद सेकंड बाद फ्रेम में सपना चौधरी के पति वीर साहू नजर आते हैं. हालांकि जब वो भैंस को आवाज लगाते हैं तुरंत उनके पास पहुंच जाती है. इसपर सपना चौधरी अपनी पति से पूछती हैं कि उन्हें कैसा लग रहा है. जवाब मिलता है बहुत अचछा. फिर सवाल होता है तारा (एक भैंस का नाम) से इतना प्यार क्यों हैं. जवाब मिलता है- ये मेरी महबूबा है. दो पैर वालों से चार पैर वाले अच्छे हैं.
मजेदार वीडियो पर नेटिजन जमकर कमेंट कर रहे हैं. ऐसे ही एक यूजर ने कहा- पानी में से भैंस का बाहर निकलना उतना ही मुश्किल है जितना किसी औरत का ब्युटी पार्लर से बाहर निकलना. एक यूजर ने लिखा- आप मेरी सबसे पसंदीदा हैं. एक कमेंट में कहा गया- मुर्रा भैंस पाल रखी है.
यहां देखें वीडियो-
 


Share

Leave a Reply