BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

गार्ड्स ने धक्का दिया तो गुस्सा हो गईं सारा अली खान, फोटोग्राफर्स से मांगी माफी

गार्ड्स ने धक्का दिया तो गुस्सा हो गईं सारा अली खान, फोटोग्राफर्स से मांगी माफी
Share

सारा अली खान की अपकमिंग फिल्म 'अतरंगी रे' (Atrangi Re ) लोगों की उत्सुकता बढ़ा रही है। फिल्म का गाना 'चकाचक' आज (29 नवंबर को) रिलीज हुआ है। इसके प्रमोशन के लिए वह मुंबई के मीठीबाई कॉलेज पहुंची थीं। वहां कुछ ऐसा हुआ कि सारा काफी नाराज दिखीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गार्ड्स से किसी को धक्का लग गया था जिस पर सारा का मूड खराब हो गया। उन्होंने फोटोग्राफर्स से सॉरी भी कहा। सारा अली खान का ये वीडियो वायरल है और लोग उनकी और उनकी मां की तारीफ कर रहे हैं। अतरंगी रे 24 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

सारा का मूड हुआ ऑफ
सारा अली खान डेब्यू से पहले से ही फोटोग्राफर्स की फेवरिट हैं। इसकी वजह यह है कि वह सबसे बहुत विनम्रता से मिलती हैं। पैप्स से उनकी अच्छी दोस्ती है और हमेशा हंसकर फोटोज देती हैं। रीसेंटली उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आप भी समझ जाएंगे कि वह फोटोग्राफर्स की फेवरिट क्यों हैं। वीडियो में सारा पूछती दिख रही हैं, वो गिराया किसको आपने। फोटोग्राफर्स किसी रोहित का नाम लेते हैं। इसके बाद सारा कहती हैं, नहीं-नहीं जिनको गिराया वो चले गए। सारा बाकी लोगों से कहती हैं कि जिनको गिराया उनको मेरी तरफ से सॉरी बोलिएगा प्लीज। इसके बाद वह सिक्योरिटी से बोलती हैं कि आप नहीं कीजिए ऐसे, धक्का नहीं दीजिए, कोई बात नहीं। दूसरी ओर से आवाज आती है, मैम धक्का नहीं दिया। इसके बाद सारा सबसे बोलती हैं, आई एम सॉरी और चली जाती हैं।

 


Share

Leave a Reply