BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सरकारी नौकरी 2021: टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन

सरकारी नौकरी 2021: टेक्नीशियन समेत विभिन्न पदों के लिए नौकरी का मौका, यहाँ से करे आवेदन
Share

नई दिल्ली. सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओ के लिए अच्छी खबर है, आईआईटी हैदराबाद ने जूनियर टेक्नीशियन सहित विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है. इसके तहत एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट, मेडिकल ऑफिसर, साइकेट्रिक काउंसलर, जूनियर इंजीनियर, टेक्नीशियन और मल्टी स्किल असिस्टेंट के पद भरे जाने हैं. इन पदों पर कुल 24 वैकेंसी है. इनके लिए आवेदन आईआईटी हैदराबाद की वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर 11 अक्टूबर तक ऑनलाइन कर सकते हैं. सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यहां अच्छा मौका है. उन्हें तुरंत आवेदन करना चाहिए.


वैकेंसी का विवरण
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद
सीनियर टेक्निकल सुपरीटेंडेंट- 1 पद
जूनियर मेडिकल ऑफिसर- 1 पद
जूनियर साइकोलॉजिकल काउंसलर- 1 पद
जूनियर इंजीनियर (सिविल)- 2 पद
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)- 2 पद
टेक्निकल सुपरीटेंडेंट- 7 पद
जूनियर टेक्निशियन- 8 पद
मल्टी स्किल असिस्टेंट (इलेक्ट्रिकल)- 1 पद


आवश्यक शैक्षिक योग्यता
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल )- अभ्यर्थी के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. बीई या बीटेक फर्स्ट क्लास पास होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 10 साल का अनुभव होना चाहिए.

सीनियर टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट- पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में फर्स्ट क्लास एई या एमटेक होना चाहिए. साथ में बीई या बीटेक भी फर्स्ट क्लास पास होना जरूरी है. साथ ही संबंधित फील्ड में आठ साल का अनुभव भी होना चाहिए.


जूनियर मेडिकल ऑफिसर- न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ एमबीबीएस होना चाहिए. साथ ही संबंधित फील्ड में कम से कम छह साल का अनुभव होना चाहिए.


जूनियर साइकोलॉजिकल काउंसलर- साइकोलॉजी में न्यूनतम 55 फीसदी अंकों के साथ मास्टर्स की डिग्री. साथ ही संबंधित फील्ड में दो साल का अनुभव जरूरी है.


जूनियर इंजीनियर सिविल/इलेक्ट्रिकल- सिविल इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में फर्स्ट क्लास बीई या बीटेक. साथ ही तीन साल का अनुभव.


टेक्निकल सुपरिंटेंडेंट- संबंधित डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक. विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.


जूनियर टेक्नीशियन- संबंधित डिसिप्लिन में फर्स्ट क्लास बीई/बीटेक. विस्तृत डिटेल नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.


मल्टी स्किल असिस्टेंट- 10वीं पास होने के साथ इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई और वायरमैन लाइसेंस होना चाहिए. साथ ही कम से कम पांच साल का अनुभव भी जरूरी है.


आवेदन शुल्क
500 रुपये. एससी, एसटी, दिव्यांग और इडब्लूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन नि:शुल्क है.

 


Share

Leave a Reply