Sarkari Naukri: इन पदों पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि नजदीक, ऐसे करें आवेदन
नई दिल्ली: Sarkari Naukri: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. सीनियर रिसर्च फेलो (SRF), पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (PRO), स्टाफ नर्स और अन्य के 162 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई है. पदों पर भर्ती अनुबंध के आधार पर की जाएगी.
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2021 है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए. आवेदन कैसे करें इसकी चरणबद्ध प्रक्रिया नीचे दी जा रही है.
Sarkari Naukri: आवेदन कैसे करें
-BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाएं
-करियर टैब पर क्लिक करें
-‘पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन)’ पर क्लिक करें
-सभी आवश्यक विवरण भरें
-सभी अनिवार्य दस्तावेजों की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें
-आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की प्रति अपने पास रखें
Sarkari Naukri: आयु सीमा और आवेदन शुल्क
साइंटिस्ट ई (इंटीग्रेटेड ट्रांसलेशनल मॉलिक्यूलर बायोलॉजी) के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है. इसके अलावा बाकी सभी पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है. आवेदन करने के लिए सामान्य श्रेणी, ओबीसी श्रेणी, पूर्व सैनिक और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएस उम्मीदवारों 450 रूपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा







.jpeg)












