BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

'ससुराल सिमर का 2' फेम तान्या शर्मा ने काटी कलाई! सोशल मीडिया पर वायरल हुई खुदकुशी से जुड़ी तस्वीर

'ससुराल सिमर का 2' फेम तान्या शर्मा ने काटी कलाई! सोशल मीडिया पर वायरल हुई खुदकुशी से जुड़ी तस्वीर
Share

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री तान्या शर्मा को सोशल मीडिया पर खुदकुशी से जुड़ी तस्वीर साझा करने पर अब सफाई देनी पड़ रही है। तान्या शर्मा इन दिनों अपने बहुचर्चित टीवी शो ससुराल सिमर का 2 को लेकर काफी सुर्खियो में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें वह बाथटब में लेटी दिखाई दीं। 

 


तान्या शर्मा की इस तस्वीर में उनकी कलाई से खून निकल रहा था। दरअसल यह तस्वीर ससुराल सिमर 2 के अपकमिंग एपसोड की है। उन्होंने इस तस्वीर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था।
 

तान्या शर्मा की इस तस्वीर को जहां उनके फैंस ने खूब पसंद किया वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनपर आत्महत्या को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। ऐसे में अब तान्या शर्मा ने यूजर्स के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सफाई दी है।

अपनी सफाई में उन्होंने आत्महत्या को बढ़ावा नहीं करने को कहा है। तान्या शर्मा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ससुराल सिमर का 2 के आत्महत्या वाले सीन के एपिसोड की मेकिंग का एक वीडियो साझा किया है।

इस वीडियो के साथ उन्होंने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। इस पोस्ट के जरिए तान्या शर्मा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे अच्छा लगा आप मेरे लिए बहुत चिंतित हैं ... लेकिन दोस्तों यह मेरे शो के आने वाले एपिसोड की एक तस्वीर थी जो प्रसारित होगी!'

Share

Leave a Reply