BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

Satpal Sangwan Death: पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्तपताल में ली अंतिम सांस

Satpal Sangwan Death: पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन, गुरुग्राम के मेदांता अस्तपताल में ली अंतिम सांस
Share

 Satpal Sangwan Death: हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान का निधन हो गया है। उन्होंने सोमवार तड़के करीब 2 बजकर 45 मिनट पर मेदांता अस्तपताल में अंतिम सांस ली। वह करीब 83 साल के थे।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 9 बजे उनका पार्थिव शरीर चरखी दादरी के लोहारू रोड़ स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचेगा और जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद सांगवान के पैतृक गांव चंदेनी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबरों की मानें, तो पूर्व मंत्री बीते कुछ दिनों से लीवर कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे और इसी के चलते उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

बताया जा रहा है कि दादरी से बीजेपी विधायक सुनील सांगवान के पिता और हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल सांगवान की हालत कुछ दिनों से लगातार बिगड़ रही थी। रविवार को सीएम नायब सिंह सैनी, उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष कमल यादव समेत अनेक नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल भी जाना था। अब खबर आ रही हैं कि उनका निधन हो गया है।

बता दें कि सतपाल सांगवान साल 1996 और 2009 में दादरी से विधायक चुने गए थे और साल 2009 से 2014 तक वे प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे।


Share

Leave a Reply