BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

सऊदी तेल संयंत्र पर हमला , तेल की कीमतों में आया उछाल

सऊदी तेल संयंत्र पर हमला , तेल की कीमतों में आया उछाल
Share

न्यूयॉर्क : सऊरी अरब स्थित तेल डिपो और संयंत्रों पर यमन के हाउती विद्रोहियों के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं के बीच तेल की कीमतों में उछाल आया है। हमले के बाद न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (कच्चे तेल के एक प्रकार) की कीमतें 1़ 56 के उछाल के साथ प्रति बैरल 113़ 4 डॉलर पर पहुंच गयी।

लंदन आईसीआई फ्यूचर एक्सचेंज में ब्रेंट क्रूड की मई डिलीवरी की कीमतें 1़ 62 डॉलर के उछाल के साथ 120़ 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गईं। यमन के हाउती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के जेद्दा स्थित तेल डिपो पर ड्रोन और मिसाइलों से किए गए हमले की जिम्मेदारी ले ली है। उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते से भी कम समय सीमा के भीतर यह इस तरह का तीसरा हमला है।

हाउती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारा ने इनके द्वारा संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक बयान में कहा है, बम से लदे कई ड्रोन की मदद से रास तनुरा और राबिघ में तेल रिफाइनरियों के साथ-साथ जजान और नजरान में अरामको के तेल डिपो को निशाना बनाया गया। इसके अलावा, विंग मिसाइलों के एक बैराज ने जेद्दा और सऊदी अरब की राजधानी रियाद में अरामको तेल डिपो को भी अपना निशाना बनाया।

अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) के कार्यकारी निदेशक फतह बिरोल ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी संघर्ष के कारण तेल बाजारों में स्थिति पहले से ही गरमाई हुई है और अब इस खबर ने आग में घी डालने का काम किया है। उन्होंने जरूरत पडऩे पर आपातकालीन भंडार से तेल जारी करने की आईईए की इच्छा जाहिर की। इसके साथ ही श्री बिरोल ने कहा कि आईईए में शामिल सदस्यीय देश रूस से तेल और गैस की आयात को कम किए जाने की भी मांग कर रहे हैं।
 


Share

Leave a Reply