सौरभ कुमार बने रायपुर नगर निगम के नये आयुक्त, शिवअनंत तायल बने बेमेतरा कलेक्टर, शिखा को मिली नयी कमान
रायपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसर सौरभ कुमार को रायपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। उन्हें शिव अनंत तायल के जगह आयुक्त बनाया गया है। वहीं श्री तायल को जिला बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह ने इस संबंध में आज आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार सौरभ कुमार को रायपुर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। इससे पूर्व सौरभ कुमार के पास सचिव महिला एवं बाल विकास एवं अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग थे। वहीं रायपुर नगर निगम के आयुक्त शिव अनंत तायल को बेमेतरा जिला का कलेक्टर बनाया गया है।

इसी प्रकार 2009 बैच की अफसर सुश्री शिखा राजपूत तिवारी कलेक्टर जिला बेमेतरा को कलेक्टर के पद से मुक्त कर उन्हें पेण्ड्रा-गौरेला-मरवाही जिले का नया ओएसडी बनाया गया है। आदेश में विशेष कत्र्तव्यस्थ अधिकारी जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के असंवर्गीय पद को प्रतिष्ठा एवं जिम्मेदारी में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कनिष्ठ प्रशासनिक वेतनमान के संवर्गीय पद के समकक्ष घोषित किया गया है।







.jpeg)












