BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

SBI Alert : क्या आपको भी आया दिवाली Free Gift का मैसेज? तो सावधान खाली हो सकता है अकाउंट

SBI Alert : क्या आपको भी आया दिवाली Free Gift का मैसेज? तो सावधान खाली हो सकता है अकाउंट
Share

देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर के बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए अलर्ट जारी किया है। अगर आपका भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में खाता है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। अगर आपके पास भी फ्री गिफ्ट का मैसेज आया है तो अलर्ट हो जाएं। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन दिवाली फ्रॉड काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह लिंक आपकी जिंदगी भर की कमाई उड़ा सकती है।
SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी लोगों के लिए मैसेज किया है। अगर आपके इनबॉक्स या मैसेज में ऐसे लिंक आते हैं तो उस पर क्लिक न करें। ये फिशिंग लिंक पर क्लिक करने से आपका पूरा खाता खाली हो सकता है। क्लिक करने से पहले जान लें कहीं आपका पूरा खाता खाली न हो जाए।
एसबीआई ने बताया कि ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें लोगों को फ्री गिफ्ट के लालच देकर ठगा यगा है। अगर आपके पास भी नेशनल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से फ्री गिफ्ट का मैसेज आ रहा है। तो उस मैसेज को इग्नोर कर देना चाहिए। वरना आप ठगी के जाल में फंस सकते हैं।

बैंक ने कहा है कि हम किसी भी ग्राहक से उसका अकाउंट नंबर, पर्सनल डिटेल्स, CVV, पिन, ओटीपी जैसी जानकारी नहीं मांगते हैं। अगर कोई आपसे इस तरह की जानकारी मांग रहा है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। किसी को भी अपनी पर्सनल डिटेल न दें।

 


Share

Leave a Reply