लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

एसबीआई ने ब्याज दरों में की भारी कटौती, लोन लेना हुआ सस्ता

एसबीआई ने ब्याज दरों में की भारी कटौती, लोन लेना हुआ सस्ता
Share

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र के देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एमसीएलआर आधारित लोन की ब्याज दरों में 15 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की है। ब्याज दरों में कटौती हर अवधि के लोन पर की गई है। इस कटौती के बाद एक साल की लोन अवधि पर ब्याज दर 7.40 फीसदी से घटकर 7.25 फीसदी हो गई। नई ब्याज दर 10 मई से लागू होगी। बैंक ने कहा कि यह लगातार 12वीं बार है जब ब्याज दरों में कटौती की गई है। 

स्टेट बैंक ने टर्म डिपॉजिट पर भी ब्याज दरों में कटौती का फैसला किया है। जमा पूंजी पर ब्याज दरों में 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की गई है जो 12 मई से लागू होगी और यह तीन साल की अवधि के लिए है।
इसके अलावा बैंक ने सीनियर सिटिजन्स के लिए एसबीआई वीकेयर डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है। इसके तहत बुजुर्गों को 5 साल या उससे ज्यादा की अवधि पर जमा करने पर 30 बेसिस पॉइंट्स का एक्स्ट्रा प्रीमियम इंट्रेस्ट मिलेगा। यह स्कीम 30 सितंबर 2020 तक जारी रहेगी।
6 मई को बैंक ऑफ महाराष्ट्र और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी ब्याज दरों में कटौती का ऐलान किया था। दोनों बैंक ने ब्याज दरों में 10 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की घोषणा की थी। इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल की अवधि के कोष की सीमांत लागत आधारित कर्ज की ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 8.15 प्रतिशत कर दिया गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक साल की अवधि की एमसीएलआर आधारित व्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटकर 7.90 प्रतिशत कर दिया।
 

Share

Leave a Reply