BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

School Closed : अब 28 नहीं 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया फैसला…

School Closed : अब 28 नहीं 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे सभी स्कूल, DM ने जारी किया आदेश, इसलिए लिया गया फैसला…
Share

 पटना। बिहार के सरकारी स्कूल 26 दिसबंर से 31 दिसंबर तक ( सोमवार से शनिवार ) बंद रहेंगे। सभी सरकारी स्कूल कक्षा एक से लेकर आठ तक के बंद रहेंगे। इस बाबत पटना डीएम ने आदेश जारी कर दिए है। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक बंद करने का निर्देश दिया था। उसी को देखते हुए पटना डीएम ने जिले के सभी सरकारी स्कूलों को बंद करना का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, शीतलहर को देखते हुए पटना जिले के सभी सरकारी स्कूल 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।

बता दें कि कि राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोगों का बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी बिहार में बारिश की स्थिति पैदा कर रही है। यही नहीं, शनिवार को पटना के साथ-साथ बिहार के कई जिलों में बारिश हुई थी। बीते 24 घंटे में पटना, छपरा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले के कई इलाकों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हुई थी। इसके अलावे प्रदेश के कई इलाकों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की खबर है। बारिश होने के कारण ठंड अचानक बढ़ गई है।


Share

Leave a Reply