BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्कूल टीचर का कक्षा 8वीं के छात्र पर आया दिल, यौन शोषण कर छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, जाने कहां की है यह घटना...

 स्कूल टीचर का कक्षा 8वीं के छात्र पर आया दिल, यौन शोषण कर छात्र को लेकर फरार हुई टीचर, जाने कहां की है यह घटना...
Share

गुजरात| गांधीनगर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 26 वर्षीय महिला क्लास टीचर 8वीं कक्षा के छात्र के साथ अनैतिक संबंध बना कर उसे ले कर फरार हो गई| जी हां आज तक आप ने सुना होगा की किसी स्कूल के बच्चे को स्कूली टीचर से प्यार हो जाता है और वह उसके साथ भागने की सोचता है पर यह मामला उससे बिलकुल उल्टा है| बताया जा रहा है की टीचर को 14 साल के छात्र से प्यार हो गया और वह उससे अनैतिक संबंध बनाने के बाद भगा ले गई| पिता ने टीचर के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट|

ऐसे हुआ खुलासा-
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 14 वर्षीय लड़के के पिता ने शुक्रवार को कलोल सिटी पुलिस स्टेशन पर जाकर शिकायत की. पुलिस स्टेशन पर लड़के के पिता ने बताया कि 26 वर्षीय महिला टीचर उनके लड़के का यौन शोषण करती थी. अब वह उसे लेकर भाग गई है. पुलिस ने जब टीचर के घर पता किया तो पता चला कि वह घर पर नहीं है.
 
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसे मामले बेहद कम आते हैं जब कोई महिला टीचर किसी कम उम्र के छात्र के साथ भाग जाए, भागने से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनता है| 14 वर्षीय छात्र के पिता गांधीनगर के उद्योग भवन में सरकारी कर्मचारी हैं| 

कलोल सिटी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर केके देसाई ने बताया कि हमने महिला टीचर पर भारतीय दंड संहिता की धारा 363 के तहत केस दर्ज किया है वहीं, छात्र के पिता ने बताया कि शुक्रवार को जब मैं 7 बजे घर पहुंचा तो मेरी पत्नी ने बताया कि उनका बेटा घर नहीं आया, मैंने पहले पड़ोसियों के यहां देखा उसके दोस्तों के यहां पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला|
इंस्पेक्टर केके देसाई ने बताया कि अभी तक दोनों का पता नहीं चल रहा है| महिला टीचर और छात्र दोनों के पास मोबाइल फोन भी नहीं है इसलिए उनका लोकेशन खोजना मुश्किल हो रहा है लड़के के पिता और पुलिस टीम दोनों महिला टीचर के घर भी गई थी लेकिन वह अपने घर पर मौजूद नहीं थी|

छात्र और टीचर जाते थे साथ-
पुलिस ने जब स्कूल जाकर महिला टीचर और उस छात्र के बारे में पता किया तो पता चला कि दोनों के बीच अनैतिक संबंध थे| महिला टीचर के बारे में स्कूल के बच्चों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि महिला टीचर अक्सर छात्र को लेकर कहीं निकल जाती थीं| 

Share

Leave a Reply