नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

स्कूल वैन में अचानक लगी आग, बाल बाल बचे वैन में सवार 8 बच्चे...

 स्कूल वैन में अचानक लगी आग, बाल बाल बचे वैन में सवार 8 बच्चे...
Share

कटनी। कोतवाली थाना अंतर्गत एक स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। वैन में आग लगने के बाद वाहन के चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत बच्चों को बाहर निकाला। इससे बड़ी दुर्घटना टल गई। सभी बच्‍चे सुरक्षित बताए गए हैं घटना के संबंध में मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फायर वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकठ्टे हो गए। यहां से गुजर रहे एक प्रधान आरक्षक ने पुलिस कंट्रोेल रूम में घटना की सूचना दी।

फायर वाहन मौके पहुंचा पर-
बताया जाता है कि इस घटना की सूचना के बाद फायर वाहन मौके पर पहुंचा। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।

वैन में आठ बच्‍चे थे सवार- 
कोतवाली थाना प्रभारी विजय विश्वकर्मा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे एक स्कूली वेन आठ बच्चों को लेकर जा रही थी। ये सभी नालंदा और वार्डस्ले स्कूल के थे। 

वहा मौजूद लोगो ने बताया की चलते ही अचानक वैन में आग लगने लगी। इसके बाद वैन के चालक ने स्थिति को भांप कर बच्चों को वैन से नीचे उतारा। इसके बाद वहां से गुजर रहे एक आरक्षक ने इस बात की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दी। सूचना मिलने केबाद नगर निगम का फायर वाहन मौके पर पहुंचा और वैन में लगी आग को बुझाया गया। थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद दूसरी वैन से तुरंत चालक ने बच्चों को उनके घर पहुंचाया। इसके बाद पालकों ने राहत की सांस ली।

Share

Leave a Reply