नाले की खुदाई के दौरान गिरी स्कूल की दीवार , 3 मजदूरों की मौत
गाजियाबाद : गाजियाबाद में स्कूल की दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत हो गयी। गाजियाबाद के विजय नगर सीओ स्वतंत्र देव सिंह ने बताया, विजय नगर थाने पर सूचना मिली कि डीएवी पब्लिक स्कूल, चौकी प्रताप विहार के पास एक दुर्घटना हुई है, नगर निगम के एक नाले की खुदाई के दौरान स्कूल की दीवार नाले की खुदाई के कारण उसमें गिर गई।
इससे वहां काम कर रहे 11 मजदूरों में से 5 मजदूर दब गए। इनमें से 3 मजदूर मृत अवस्था में मिले और 2 मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।







.jpeg)












