बस की चपेट में आने से स्कूटर सवार एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना...
दंतेवाड़ा। बचेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बचेली-पाढ़ापुर श्मशान घाट के पास अंधे मोड़ पर बस की चपेट में आने से एक स्कूटर सवार की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूटर में सवार रायकैंप निवासी दो युवक किरंदुल से बचेली की ओर कल देर शाम अपने काम से जा रहे थे। मोड़ पर कांकेर रोडवेज की बस की चपेट में आ गए, दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से एक सवार 26 वर्षीय अभिषेक राव पिता गोविंद राव की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक 17 वर्षीय आयुष राय की हालत स्थिर है। ज्ञात हो कि पाढ़ापुर श्मशान घाट के पास अंधे मोड़ की वजह से कई घटनाएं अकसर घटित होती रहती है, जिसे प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और इस अंधे मोड़ को सीधा कर लोगों की जान बचाने की दिशा में उपयुक्त कदम उठाने चाहिए। इस मोड़ पर मुड़ते समय दूसरे तरफ की गाड़ी नजर नहीं आती है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी कई बार चालकों को भारी पड़ जाती है।







.jpeg)












