तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, जाने कहा की है यह घटना..
अंबिकापुर| खबर मिल रही है की अंबिकापुर-प्रतापपुर मार्ग पर स्थित ग्राम सरगवां के पास स्कूटी के तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौत हो गई है और वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है बताया जा रहा है की टक्कर के बाद हाइवा के सामने वाले हिस्से में स्कूटी फंस गई, जिससे स्कूटी चला रहा व्यक्ति काफी दूर तक घिसटता चला गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक छिटक कर सडक़ पर गिरा। उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और हाइवा को जब्त कर लिया। पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया तथा पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा।
जाने पूरी खबर-
शहर के मिशन चौक निवासी रामजतन राम 65 वर्ष अपनी स्कूटी क्रमांक सीजी 15 सीएफ-4012 से सरगवां से शनिवार की दोपहर लगे सुअरफार्म के पास 55 वर्षीय शिवरतन तरफदार के साथ गया था। दोनों दोपहर करीब 3.15 बजे प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम सरगवां पंचायत भवन के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर से तेज रफ्तार में जा रहे हाइवा क्रमांक सीजी 15 एसी-3051 ने टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठा शिवरतन छिटक कर सडक़ पर जा गिरा, जबकि रामजतन स्कूटी के साथ ही हाइवा के सामने वाले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटता चला गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस-
सडक़ दुर्घटना में मौत की खबर सुनते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने घायल को अस्पताल भिजवाया। वहीं पंचनामा पश्चात शव को पीएम के लिए भेजा गया। इधर मृतक के परिजनों को जब हादसे की खबर लगी तो वे भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने हाइवा जब्त कर लिया।







.jpeg)












