एक बार फिर राजधानी में तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी को टक्कर मारी, बच्ची घायल, मामला दर्ज
रायपुर, तेज रफ्तार वाहन चलाकर लोगों को क्षतिग्रस्त जानबूझकर करने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। इसी कड़ी में कार क्रमांक सीजी 04 एलजेड 5326 के चालक द्वारा चंद्र कुमार शर्मा 40 वर्ष पिता स्व. रामशरण शर्मा को ठाकुर होटल के पास डीडी नगर सत्यम विहार कालोनी निवासी को तेज गति से लापरवाहीपूर्वक कार चलाकर स्कूटी क्रमांक सीजी 04 केई/6080 को पीछे से टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया। प्रार्थी की पुत्री 12 वर्षीया कामाक्षी शर्मा को गंभीर चोट लगी। उक्त मामले में डीडी नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सदर द्वारा तेज रफ्तार वाहन चलाकर जानबुझकर स्कूटी सवार आवेदक को टक्कर मारी गई है। उक्त मामले में थाने में धारा 279 एवं 337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।







.jpeg)












