हमारी खबर पर लगी मुहर, आर.पी. मंडल होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव, शासन ने जारी किया आदेश
वरिष्ठ आईएएस आरपी मंडल के नए मुख्य सचिव बनने के साथ 9 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में व्यापक फेरबदल कर दिया गया है. राजस्व मंडल के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी संभाल रहे अजय सिंह को राज्य योजना आयोग का उपाध्यक्ष बना दिया गया है. वहीं सी.के. खेतान राजस्व मंडल का अध्यक्ष बना दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी संभाल रहे सुब्रत साहू को गृह एवं जेल जैसे महत्वपूर्ण विभागों के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ज़िम्मेदारी सौंप दी गई है.










.jpeg)












