BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

देश में XE वैरिएंट का इस राज्य में मिला दूसरा केस, क्या ये वैरिएंट भी मचाएगी तबाही?

देश में XE वैरिएंट का इस राज्य में मिला दूसरा केस, क्या ये वैरिएंट भी मचाएगी तबाही?
Share

ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE से संक्रमित मरीज गुजरात में मिला है। मीडिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के टॉप सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह मरीज 13 मार्च को पॉजिटिव मिला था और एक हफ्ते में ठीक हो गया।

जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला है कि मरीज कोरोना के XE वैरिएंट से संक्रमित था। सूत्रों ने बताया है कि मरीज के सैंपल की जांच एक बार फिर से की जाएगी, ताकि XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हो सके। मालूम हो कि भारत में XE का पहला के मुंबई में मिला है। दक्षिण अफ्रीका से मुंबई लौटी महिला में इस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। 27 फरवरी को महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी।

क्या है XE वैरिएंट?
XE
ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट्स (BA.1 और BA.2) का कॉम्बिनेशन है। शुरुआती स्टडीज में पता चला है कि BA.2 की तुलना में XE वैरिएंट की वृद्धि दर 9.8 फीसदी है। BA.2 को स्टील्थ वैरिएंट भी कहा जाता है। इधर, विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह पिछले वैरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलने वाला हो सकता है।

ओमिक्रॉन से कितना खतरनाक?
स्टडीज के अनुसार, यह वैरिएंट BA.2 सब वैरिएंट से 10 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। तेजी से फैलने के चलते यह म्यूटेंट भविष्य में ज्यादा परेशानियां खड़ी कर सकता है। साथ ही इस नए वैरिएंट के चलते कोविड-19 की नई लहर आने का खतरा भी है।

XE वैरिएंट के लक्षण क्या हैं?
WHO
के अनुसार, फिलहाल, ओमिक्रॉन वेरिएंट के हिस्से के तौर पर XE वेरिएंट की निगरानी की जा रही है। इसका शिकार होने वाले मरीज में ओमिक्रॉन जैसे ही लक्षण नजर आते हैं। इनमें बुखार, गले में खराश, सर्दी और खांसी समेत कई लक्षण शामिल हैं।

 


Share

Leave a Reply