नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

कोरोना की दूसरी लहर ने टूरिज्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ी, कई लोगो की नौकरियों पर खतरा

कोरोना की दूसरी लहर ने टूरिज्म इंडस्ट्री की कमर तोड़ी, कई लोगो की नौकरियों पर खतरा
Share

कोरोना संक्रमण की पहली लहर जिन उद्योगों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, उनमें होटल, हॉस्पेटिलिटी, टूरिज्म और ट्रैवल उद्योग शामिल हैं. सबसे ज्यादा नुकसान टूरिज्म इंडस्ट्री को हुआ. लोगों के घर से बाहर न निकलने और लॉकडाउन की वजह से इस इंडस्ट्री का बुरा हाल हो गया है. कोरोना की पहली लहर खत्म होने के बाद धीरे-धीरे इसमें कुछ सुधार हुआ था. लोगों ने यात्राएं शुरू की थीं. लेकिन संक्रमण की दूसरी लहर ने इसकी यह रफ्तार भी रोक दी.


एक करोड़ नौकरियों पर खतरा

टूरिज्म इंडस्ट्री को दूसरी लहर ने झकझोर कर रख दिया है. मौजूदा संकट से इस सेक्टर की एक करोड़ नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है. टूरिज्म इंडस्ट्री सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले सेक्टर में शामिल है. कोरोना की दूसरी लहर की वजह से दिसंबर-जनवरी में जो कुछ एडवांस बुकिंग हुई थी वो सभी कैंसिल हो चुकी हैं. यह लगातार दूसरा साल है, जब पीक सीजन में सेक्टर के पास कोई बुकिंग नहीं है. बेरोजगारी का आलम यह है कि इस सेक्टर में काम करने वाले दूसरे सेक्टर में रोजगार खोजने को मजबूर हो गए हैं.


एडवांस बुकिंग पूरी तरह कैंसिल, एयरलाइंस पर बैन लगने से मुश्किल बढ़ी

हालत यह है कि दिसंबर-जनवरी की एडवांस बुकिंग पुरी तरह कैंसिल हो गई है. कई देशों ने भारत के साथ एयर बबल समझौता खत्म कर दिया है. डोमेस्टिक-फॉरेन टूरिज्म के लिए फिलहाल पूछ-परख खत्म हो गई है. मिडिल ईस्ट और यूरोपीय देशों ने इंडियन फ्लाइट्स पर बैन लगा दिया है. होटल, टूरिस्ट गाइड, टूर एंड ट्रैवल, ड्राइवर मुश्किल में फंस गए हैं. जनकारों का कहना है कि अब 100 पर्सेंट वैक्सिनेशन पर ही रिवाइवल की उम्मीद है. राज्यों की पाबंदी से और मुश्किल बढ़ी है. 


Share

Leave a Reply