BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

मंडी हाउस में धारा 144 लागू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

 मंडी हाउस में धारा 144 लागू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट
Share

सीएए प्रदर्शन
नईदिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ मंडी हाउस पर मंगलवार को होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए इलाके में धारा 144 लनागू कर दी गई है. वहीं भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है. इसी के साथ ही प्रदर्शनकारी भी इलाके में जुटने शुरू हो गए हैं. दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अब विरोध प्रदर्शन को देखते हुए संसद मार्ग को बंद कर दिया है और उसके लिए एडवाइजरी भी जारी की है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि संसद मार्ग को बंद कर दिया गया है इसलिए उस रास्ते का उपयोग न करें.
वहीं प्रदर्शनकारियों ने ऐलान किया था कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में वे मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च करेंगे. इसके बाद इलाके में धारा 144 लगाई गई और किसी भी तरह के प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है|

20 दिसंबर को दिल्ली के दरियागंज/दिल्ली गेट इलाके में  नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आगजनी और पथराव की घटना हुई थी. प्रदर्शनकारियों ने एक गाड़ी में आग लगा दिया था. उपद्रवियों को खदेडऩे के लिए पुलिसबल को पानी की बौछारों का इस्तेमाल करना पड़ा था. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है|

Share

Leave a Reply