BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के टॉप आतंकी समेत 4 गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, लश्कर के टॉप आतंकी समेत 4 गिरफ्तार
Share

श्रीनगर |  जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के बडगाम जिले में इंडियन आर्मी की 53-क्रक्र और बडगाम पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन कर लश्कर ए तैयबा के एक मॉड्यूल का भडाफोड़ किया है। सुरक्षाबलों ने लश्कर मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी को तीन अन्य आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार को बडगाम जिले के बीरवा इलाके में स्थानीय पुलिस और भारतीय सेना के संयुक्त अभियान में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन के जरिए चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक लश्कर-ए- तैयबा का मिलिटैंट असोसिएट वसीम गनी भी शामिल है।
इसके अलावा ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन अन्य आतंकवादियों को भी दबोच लिया। बताया गया कि यह ग्रुप इलाके में आतंकवादियों को आसरा मुहैया कराता है। साथ ही उन्हें इलाके में दहशत फैलाने के लिए मदद देता है। इन आतंकियों की पहचान हरदुलिना बीरवाह के रहने वाले अब्दुल अजीज गनी का बेटा वसीम गनी, मोहम्मद सुल्तान डार का बेटा फारुक अहमद डार, बशीर अहमद का बेटा मोहम्मद यासीन और अली मोहम्मद मीर का बेटा अजहरुद्दीन मीर के रूप में हुई है. ये सभी कंडूरा बीरवाह के रहने वाले हैं।
 

Share

Leave a Reply