लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

इन 8 राज्यों के दैनिक नए मामलों में लगातार तेज बढोतरी देखें आकड़े

इन 8 राज्यों के दैनिक नए मामलों में लगातार तेज बढोतरी देखें आकड़े
Share

नईदिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक उल्लेखनीय घटनाक्रम में, देश में लगाए गए कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या आज 7.9 करोड़ से अधिक हो गई। आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 12,31,148 सत्रों के जरिए कुल 7,91,05,163 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,09,353 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 53,43,493 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 97,37,850 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 41,33,961 एफएलडब्लयू (दूसरी खुराक) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को 4,99,31,635 (पहली खुराक) तथा 9,48,871 (दूसरी खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 79वें दिन (4 अप्रैल 2021) 16,38,464 टीके लगाए गए। इनमें से पहली खुराक के लिए 21,508 सत्रों में 15,40,676 लाभार्थियों को टीके लगाए गए और 97,788 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक प्राप्त हुई।  भारत के दैनिक नए मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक (1,03,558) नए मामले दर्ज किए गए। आठ राज्य- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेज बढोतरी प्रदर्शित की गई है। नए मामलों के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र ने 57,074 (55.11 प्रतिशत) की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज कराए हैं। 5,250 के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 4,553 नए मामले दर्ज कराए हैं। भारत के कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है।  पांच राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल मिलाकर देश के कुल सक्रिय मामलों का 75.88 प्रतिशत है। अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल मामलों का लगभग 58.23 प्रतिशत है। 

 


Share

Leave a Reply