BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

वेशभूषा देख बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने पीटा, हकीकत में था मामला कुछ और, पढ़ें पूरी खबर

वेशभूषा देख बच्चा चोर समझ कर भीड़ ने पीटा, हकीकत में था मामला कुछ और, पढ़ें पूरी खबर
Share

राजस्थान | राजस्थान में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है. इस बार पाली में एक युवक को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझ कर पीट दिया. चौंकाने वाली बात ये है कि युवक अपनी महिला मित्र से मिलने सलवार-कुर्ता पहन कर गया था. इसी के चलते ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझा और उसे पकड़ लिया. बाद में लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की. जानकारी के अनुसार वारदात शनिवार सुबह 11 बजे हुई. वारदात का वीडियो अब वायरल हो रहा है.

सलवार-सूट पहन महिला मित्र से मिलने पहुंचा था

आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेशे से टैक्सी चालक युवक अपनी महिला मित्र से मिलने सलवार- सूट पहनकर जा रहा था. इस दौरान स्थानीय लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया. जिसके बाद इसकी जमकर पिटाई कर दी गई. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.  युवक की पहचान मोहम्मद इकबाल के तौर पर हुई है.

महिलाओं ने देखा तो हुआ शक

जानकारी के अनुसार युवक ने पहले अपनी टैक्सी सुनसान इलाके में पार्क की और फिर सलवार सूट पहन कर अपनी महिला मित्र से मिलने चला गया. इस दौरान कुछ महिलाओं की उस पर नजर पड़ी और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद स्‍थानीय लोग वहां पर जुट गए और टैक्सी चालक को पकड़ लिया. पूछताछ करने पर जब वह जवाब नहीं दे सका तो ग्रामीण भड़क गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाद में पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंच कर युवक को बचाया गया.

पहले भी हो चुकी है इस तरह की घटनाएं

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में बच्चा चोर के नाम पर कई लोगों को मॉब लिंचिंग का का शिकार होना पड़ा है. इस तरह के मामलों में पुलिस ने भी कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया लेकिन इसका उतना फायदा होता नहीं दिखा है.


Share

Leave a Reply