दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानिए कहा का है यह मामला
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक और दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया क्योंकि दूल्हे ने गुटखा खाया हुआ था। मनियार थाना के अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव मिश्रौली की रहने वाली दुल्हन की शादी खेजुरी गांव के युवक से 5 जून को होनी थी। हालांकि, जब दूल्हा बारात लेकर पहुंचा तो दुल्हन ने देखा कि वह गुटखा चबा रहा है।
पढ़िए पूरी खबर-
दूल्हे को गुटखा खाते देख दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया जिसके बाद सारी रस्में रोक दी गईं। घंटों की जिद के बाद जब दुल्हन ने मानने से इनकार कर दिया, तो शादी को रद्द कर दिया गया और परिवारों ने एक-दूसरे से पहले मिले उपहारों को वापस करने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि दुल्हन के द्वारा शादी से इनकार करने पर थोड़ी देर वहां हंगामा भी हुआ, लेकिन गांव के बड़े-बुजुर्गों द्वारा दखल देने के बाद मामला खत्म हो गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है







.jpeg)












