BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पत्नी को फेसबुक पर चैटिंग करते देख पति ने घोंट दिया गला, आरोपी गिरफ्तार

 पत्नी को फेसबुक पर चैटिंग करते देख पति ने घोंट दिया गला, आरोपी गिरफ्तार
Share

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली शहर (Hooghly) में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. शहर में रहने वाले एक दंपती के बीच फेसबुक में चैटिंग (Facebook Chatting) करने को लेकर विवाद हो गया था. दोनों में यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाद में पति ने रविवार को गला दबाकर पत्‍नी की हत्‍या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने ऐसा इसलिए किया क्‍योंकि उसे शक था कि उसकी पत्‍नी दूसरे पुरुषों के साथ फेसबुक पर दोस्‍ती करके चैटिंग करती है.
 
यह घटना हुगली शहर के चंदननगर पुलिस कमिश्‍नरेट क्षेत्र में हुई है. यहां पर रिंटू दास अपनी पत्‍नी पल्‍लीवी दास के साथ रहता था. पल्‍लवी की उम्र 23 साल थी. जानकारी के अनुसार रिंटू का कहना है कि उसकी पत्‍नी फेसबुक पर काफी चैटिंग करती थी. वह हमेशा इसी में ही व्‍यस्‍त रहती थी.
 
रिंटू को यह भी शक था कि उसकी पत्‍नी पल्‍लवी फेसबुक पर अन्‍य पुरुषों के साथ दोस्‍ती करके उनसे बातचीत करती है. ऐसे में उसे उसके कैरेक्‍टर पर भी शक हो गया था. इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ. बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि रिंटू ने गला दबाकर पत्‍नी की हत्‍या कर दी.
 
हत्‍या की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने महिला के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं आरोपी रिंटू दास के भाई सिंटू दास का कहना है कि पल्‍लवी स्‍वभाव से अच्‍छी थी. लेकिन उसका भाई रिंटू ही हमेशा उन पर शक करता था. उसका भाई उसकी भाभी से मारपीट भी करता था. इसीलिए सिंटू रिंटू को छोड़कर मां के साथ दूसरी जगह रहने लगा था.
 
आरोपी की मां मना दास का कहना है कि उसकी बहू पल्‍लवी हमेशा फेसबुक पर चैटिंग करती थी. इसलिए दोनों में झगड़ा होता था. हालांकि पुलिस ने रिंटू को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Share

Leave a Reply