BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बिजली बिल के नाम पर व्हाट्सएप पर करते हैं मैसेज, आपके क्लिक करते ही उड़ा देते हैं पूरे पैसे, ऑनलाइन ठगों से बचने का ये है तरीका

बिजली बिल के नाम पर व्हाट्सएप पर करते हैं मैसेज, आपके क्लिक करते ही उड़ा देते हैं पूरे पैसे, ऑनलाइन ठगों से बचने का ये है तरीका
Share

कई सारी सुविधाएं अब घर बैठे संभव होने लगी हैं. ऑनलाइन पेमेंट के जरिए कई बिल जमा करने से लेकर बैठे-बैठे लोगों के खाते में पैसे तक भेजने की सुविधा होती है. ऐसे में फ्रॉड करने वाले भी ठगी के नए तरीके खोजते रहते हैं. ऑनलाइन ठगी के एक तरीके के बारे में जब तक लोगों को पता चलता है तब तक ये ठग नया तरीका खोज निकालते हैं. हाल के दिनों में व्हाट्सएप पर बिजली बिल के भुगतान को लेकर ठगी का खेल चल रहा है.
यदि आपको भी व्हाट्सएप पर बिजली बिल भुगतान करने का मैसेज मिले तो सावधान हो जाइए क्योंकि इन दिनों बिजली बिल के नाम पर लोगों से ठगी की जा रही है. ये फ्रॉड करने वाले किस तरह से आपको अपने जाल में फंसाते हैं हम उसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे जिससे कि आप इनका शिकार न बनने पाएं. ध्यान रखिएगा कि इस खबर को पढ़ने के बाद आप अपने दोस्तों, परिचितों और रिश्तेदारों को भी शेयर कर दीजिएगा जिससे कि वो भी सावधान रहें.
दरअसल ये ठग लोगों के व्हाट्सएप पर या फिर नॉर्मल SMS के जरिए बिजली का फर्जी बिल भेजते हैं. इसके साथ ही वो बिल जमा करने के लिए ऑनलाइन लिंक भी भेजते हैं. बिल पेमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है. जब आप इसे असली मानकर बिल जमा करने का प्रॉसेस करते हैं तो आपसे कई डिटेल मांगी जाती है. आपकी डिटेल मिलते ही ये ऑनलाइन ठग आपका अकाउंट खाली कर देते हैं.
एक बात और ध्यान देने वाली है कि यदि आपके पास बिजली का बिल जमा करने का मैसेज आता है और आपको लगता है कि कहीं ये असली मैसेज न हो तो घबराएं नहीं. दरअसल बिजली विभाग लोगों को बिल जमा करने के लिए कम से कम 15 दिन का समय देता है. इतने समय में आप बिजली विभाग के ऑफिस जाकर जानकारी ले सकते हैं. इस समय के भीतर भी यदि आप बिल नहीं जमा कर पाते हैं तो मामूली एक्स्ट्रा चार्ज लगता है.
ऑनलाइन ठगों के झांसे में आने से बचने के लिए जरूरी है कि आप किसी ऐसी लिंक पर क्लिक न करें जो आपके काम की नहीं है. अगर आपने धोखे में क्लिक कर भी दिया तो उसमें मांगी जा रही डिटेल तो बिल्कुल भी ना दें. व्हाट्सएप में आए किसी भी तरह के क्यूआर कोड को स्कैन कर पेमेंट न करें क्योंकि अभी तक बिजली विभाग की तरफ से ऐसा कोई क्यूआर कोड जारी नहीं किया गया है.
आपको बता दें कि फ्री प्रेस जर्नल वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में इसी तरह इलेक्ट्रिसिटी बिल से जुड़े एक फेक मैसेज के चलते एक डॉक्टर को 48 हजार रुपये का चूना लग गया. इससे पहले भी इस तरह के बिजली बिल के फर्जी SMS को लेकर लोग FIR भी दर्ज करा चुके हैं. ये मामले जनवरी 2022 से काफी ज्यादा देखने को मिल रहे हैं.

 


Share

Leave a Reply