BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बढ़ने लगी सियासत भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की पढ़े पूरी खबर ...

बढ़ने लगी सियासत भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की पढ़े पूरी खबर ...
Share

मुंबई । मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी स्कॉर्पियो मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार रात पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को गिरफ्तार कर लिया। वाजे की गिरफ्तारी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उद्धव सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कदम ने वाजे का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है।
राम कदम ट्वीट किया, ``आखिरकार सचिन वाजे को एनआईए ने गिरफ्तार कर ही लिया। क्या अब सचिन वाजे को बचाने का कुकर्म करने वाली शिवसेना नेतृत्व सरकार देश से माफी मांगते हुए सचिन वाजे का नार्को टेस्ट करेगी? उन्होंने आगे कहा कि हमारी मांग है कि सचिन वाजे का नार्को टेस्ट कराया जाए, जिससे पता चले कि महाराष्ट्र सरकार उसे बचाना क्यों चाहती थी?``
रामकदम ने कहा कि ऐसे कौन से नाम हैं, जिनको महाराष्ट्र सरकार बचाना चाहती हैं? नार्को टेस्ट कराया जाए जिससे शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार का असली चेहरा लोगों के सामने आए
00 आरोप, कई और पुलिसकर्मी हो सकते हैं शामिल
भाजपा के एक अन्य वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस मामले मुंबई पुलिस के और पुलिसकर्मी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले सोमैया ने मुंबई पुलिस के अधिकारी की गिरफ्तारी न किए जाने पर सवाल उठाए थे।
बता दें कि एनआईए ने एंटीलिया मामले में सचिन वाजे को करीब 12 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। एनआईए ने वाजे के खिलाफ जालसाजी, विस्फोटक पदार्थ के साथ लापरवाही बरतने, नकली मुहर बनाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। इससे सचिन वाजे की ओर से ठाणे की कोर्ट में अंतरिम जमानत के लिए याचिका दाखिल की थी, लेकिन कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दिया था।
 


Share

Leave a Reply