महिला का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी...
दुद्धी/सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम करचाटोला मधुबन के जंगल में पेड़ से लटकती एक महिला का शव लटकता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
कोतवाली दुद्धी व अमवार चैकी की पुलिस पहुंच शव को पेड़ से उतरवाया, जहां उसकी पहचान राजमतिया पत्नी लालमन उम्र 48 वर्ष के रिप में कई गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि भोर में 4 बजे महुआ बीनने जंगल गयी थी। सुबह मवेशी लेकर गए ग्रामीणों की नजर एक पेड़ में उसके साड़ी के फंदे में लटकते शव पर पड़ी। घटना की सूचना पर मौके पर दुद्धी कोतवाली से हल्के के दरोगा एसआई संदीप राय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेजकर जांच में जुट गए।







.jpeg)












