BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप...........

एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से फैली सनसनी, पुलिस पर लगे ये गंभीर आरोप...........
Share

प्रयागराज: उत्तरप्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज से एक सनसनीखेज खबर सामने आयी है, यहाँ एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी फ़ैल गई. फाफामऊ थाना क्षेत्र के गोहरी मोहनगंज बाजार निवासी फूलचंद, उनकी पत्नी मीनू, 17 बेटी सपना और 12 साल के बेटे शिव की धारधार हथियार से काटकर कर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक सभी की कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतारा गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है. मामले के खुलासे के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है. सीओ सोरांव, एसओ फाफामऊ के साथ होलागढ़, सोरांव, नवाबगंज और थरवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची है.

उधर मृतक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूमि विवाद में रंजिश में यह हत्या की गई. उन्होंने कहा कि सुशील कुमार और उनके समधी द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी. कई बार घर में घुसकर मारपीट भी की गई और गोली भी चली. इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि हत्या के पीछे मोहल्ले के ठाकुर परिवार का हाथ है. परिजनों ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग भी की.

एसएसपी ने कही जल्द खुलासे की बात
एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि फाफामऊ के घर से चार लोगों की लाशें मिली हैं. तीन शव आगे के कमरे में थे और एक लड़की का शव अंदर कमरे में था. सभी के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है. अभी जो सूचना मिली है कि मृतक परिवार के द्वारा 2019 और 2021 में जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों पर एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा करवाया गया था. इस मामले में कार्रवाई न होने का परिजनों ने आरोप लगाया है. एसएसपी ने कहा कि इस मामले में दोषी पुलिस वालों पर भी जांच के बाद कठोर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद इस मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा.


Share

Leave a Reply